औरैया, दिसम्बर 24 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने गांव के ही युवक आरिफ उर्फ आकाश पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उनकी पुत्री घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पिता का कहना है कि युवती घर से नकदी, आभूषण तथा अपने शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र भी साथ ले गई है, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक आरिफ उर्फ आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.