युवती लापता, इंस्टाग्राम पर मैसेज करने वाले युवक पर रिपोर्ट
बाराबंकी, मई 9 -- बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से पांच दिन पहले लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। मां की तहरीर पर पुलिस ने युवती को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री पांच मई की शाम चार बजे कुछ सामान लाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। युवती का मोबाइल फोन बंद है। यह भी पढ़ें- नवाबगंज में नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बताया गया कि एक युवक इंस्टाग्राम पर युवती को लगातार मैसेज करता था। युवती के गायब होने के बाद से ही युवक का फोन भी बंद है। मां से युवक पर ही पुत्री के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.