युवती लापता,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, मई 19 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 18 मई को उसकी 26 वर्षीय पुत्री को गांव का अरविंद पुत्र ओमप्रकाश अपने पिता के सहयोग से बहलाफुसलाकर ले गया। इसकी जानकारी होने पर जब उसकी पत्नी आरोपी के घर शिकायत करने गई तो आरोपी के पिता ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। थाना प्रभारी न्यूरिया सुभाष मावी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.