फिरोजाबाद, जून 27 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव से एक युवती लाखों के आभूषण, नगदी लेकर अपने दोस्त के संग चली गई। युवती के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। 21 वर्षीय युवती 23 जून की सुबह परिजनों को बिना कुछ बताए ही घर से चली गई। युवती जाने से पहले घर से ब्रजवाला, एक जोड़ी कुंडल, पूरी कर्धनी, हाफ कर्धनी, 80 हजार रुपये ले गई। जब परिजनों ने युवती को घर से गायब देखा तो हैरत में पड़ गए। उन्होंने उसे सभी संभावित स्थान पर तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने नेक सिंह पुत्र होतीलाल निवासी हडौली थाना इकदिल जिला इटावा पर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...