कौशाम्बी, जून 2 -- पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव में मंगलवार सुबह युवती को भगाने के पुराने विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत में दंपती पर हमला कर दिया गया। पति-पत्नी को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित दंपती ने पुलिस चौकी चायल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। निजामपुर पुरैनी गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र श्यामलाल ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का गुजारा करता है। मनोज के मुताबिक, गांव का एक युवक करीब दो वर्ष पहले पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बिहका गांव से उसकी चचेरी साली को भगा ले गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार सुबह विवाद के निस्तारण के लिए मनोज ग्राम प्रधान के घर बुलाई गई पंचायत में पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरा पक्ष भी अपने परिवार ...