रामपुर, अप्रैल 16 -- महिला की बालिग पुत्री को नगर का ही युवक ब्लैक मेल कर रहा है। और बात नहीं मानने पर बदनाम करने और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के मोहल्ला गोदपुरी निवासी महिला का कहना है कि उसकी बालिग पुत्री को नगर के मोहल्ला तन्डोला निवासी जुनैद ब्लैक मेल करने पर तुला हुआ है। और कह रहा है कि यदि मेरी बात नहीं मानी तो, वह उसके फोटो मोबाइल पर वायरल कर देगा। वह उसे रास्तें में रोककर गाली गलौज करता है और जान से मॉरने और बदनाम करने की धमकी दे रहा है। यह भी पढ़ें- किशोरी का फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल का आरोप महिला का कहना है कि जुनैद उसके पुत्र के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। इस कारण वह काफी डरी और सहमी हुई है। पीड़ित महिला ने जुनैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाईं किये जा...