प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- प्रतापगढ़। कोहंडौर के कांधरपुर बाजार के पास स्थित एक गांव की 20 वर्षीय युवती आठ अप्रैल को लापता हो गई। युवती के पिता ने नगर कोतवाली क्षेत्र के कारीघाट निवासी युवक पर आरोप लगाया है कि उसने अमेठी रामगंज भादर सांगापुर निवासी अपने मौसेरे भाई के साथ उसे भगा दिया है। युवती अपने साथ जेवर भी ले गई है। युवती के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...