कौशाम्बी, जून 3 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 20 साल की बेटी सोमवार को संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी पता नहीं लगने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। आशंका जाहिर की कि बिटिया को कोई युवक प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- किशोरी को भगा ले गया युवक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...