कौशाम्बी, मई 31 -- सैनी थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी 20 साल की बहन 28 मई की शाम कोई सामान लेने बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। हालांकि, उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित को शक है कि बहन हरदोई निवासी अपने प्रेमी रोहित गुप्ता के साथ फरार हो गई है। रोहित यहां कुकिंग का काम करता था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...