मुरादाबाद, फरवरी 26 -- कटघर थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। मां ने फैजाबाद जिले के नरौली थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर नवेदा निवासी मोहम्मद मुर्शिद उर्फ जफर पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाया है। युवती की मां ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी बीए तृतीय वर्षी की छात्रा है। आरोपी मोहम्मद मुर्शिद उर्फ जफर दिल्ली के जेजे कालोनी में रहता है। मोहम्मद मुर्शीद 19 फरवरी को उसकी बेटी को बहलाफुसला कर भगा ले गया। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...