कौशाम्बी, मई 26 -- मंझनपुर कोतवाली इलाके की एक युवती सप्ताह भर पहले सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के यहां गई थी। रविवार की शाम वह सब्जी खरीदने के बहाने स्थानीय बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। खोजबीन की गई, इस दौरान पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिास ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...