बांदा, मार्च 18 -- बांदा। संवाददाता बिसंडा थाने के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री तीन दिन से घर से गायब है। उसकी सब जगह तलाश की, पर कहीं पता नहीं चला। उसे आशंका है कि चौसड़ गांव निवासी बबुआ पुत्र शिवकुमार उसे प्रेम जाल में फंसाकर ले गया है। बताया कु बबुआ अक्सर घर आता था और बेटी के साथ बातें करता था। पुलिस ने बबुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...