हरदोई, मार्च 29 -- हरपालपुर। एक गांव में युवती पर शादी का दबाव बनाने और विरोध पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने आरोपी युवक पर पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, 26 मार्च की शाम गांव के ही एक युवक ने उनके मोबाइल पर फोन कर गालियां दीं, जब विरोध किया तो आरोपी युवक उनकी बेटी से जबरन शादी की बात कहने लगा। आरोप है कि मना करने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे परिवार दहशत में है। हरपालपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.