अलीगढ़, मई 8 -- युवती पर मगरमच्छ का हमला, चाची ने दरांती से आंख पर वार कर बचाई जान -काली नदी के पास अपनी चाची के साथ चारा काट रही थी, तभी हुआ हादसा यह भी पढ़ें- पशुओं को चराने गई महिला पर सांड ने किया हमला, घायल घटना का विवरण -युवती और चाची ने साहस करते हुए मगरमच्छ की आंख पर किया हमला अतरौली,अलीगढ़। संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर स्टेशन के पास काली नदी किनारे गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवती पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान युवती की चाची ने साहस दिखाते हुए दरांती से मगरमच्छ की आंख पर वार कर उसकी जान बचा ली। मोहिउद्दीनपुर निवासी 18 वर्षीय सुमन पुत्री कुमरपाल अपनी चाची द्रोपा देवी के साथ मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। तभी अचानक काली नदी से निकले मगरमच्छ ने सुमन पर हमला कर उसका हाथ मुंह में दबोच लिया और उसे खींचकर नदी में ...