मिर्जापुर, दिसम्बर 9 -- मिर्जापुर। घर में घुसकर युवती पर ब्लेड से वार मामले में कटरा कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हैं। वहीं, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस मामले में अबतक कुल नौ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक युवती के घर में युवक घुस गया था। युवती के धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर युवक ने उस पर ब्लेड से वार कर दिया था, जिससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस फरार चल रहे मुख्य आरोपी शहर कोतवाली के रामबाग कुरैशनगर निवासी अब्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.