युवती पर झूठे आरोप लगाकर सगाई तुड़वाने का आरोप
रुडकी, मार्च 24 -- एक महिला ने एक युवक पर पुत्री पर झूठे आरोप लगाकर सगाई तुड़वाने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री की सगाई एक गांव निवासी युवक के साथ कुछ दिन पहले ही तय की थी। आरोप है कि एक युवक उसकी पुत्री के बारे में गलत आरोप लगाकर उसके मंगेतर को फोन कर सगाई तोड़ने के लिए उकसा रहा है। महिला के अनुसार, उसकी पुत्री के विवाह में अब मात्र 10 दिन शेष हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.