युवती पर जानलेवा हमले के आरोपी को जेल भेजा
मेरठ, जून 9 -- पैथ लैब पर काम करने वाली युवती पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गंगानगर थाना क्षेत्र के ललसाना गांव निवासी एक युवती डिफेंस कॉलोनी के पास पैथ लैब पर कार्य करती है। बीती चार जून को शिवम नाम का एक युवक पैथ लैब पर पहुंचा। किसी बात को लेकर शिवम ने युवती के साथ मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल युवती दो दिनों तक अस्तपाल में भर्ती रही। पुलिस ने जिटौला गांव निवासी आरोपी शिवम पुत्र किरणपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.