अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दोदपुर में लिव-इन में साथ रहने से इन्कार करने पर युवती पर चाकू से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। दोदपुर निवासी युवती के प्रेम संबंध इलाके के ही युवक से हो गए थे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो दोनों घर से चले गए। सारसौल पर दोनों लिव-इन में साथ रहने लगे। बीते दिनों दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवती ने साथ रहने से इन्कार कर दिया। युवती अपने परिजनों के पास दोदपुर आकर रहने लग गई। आरोप है कि मंगलवार की रात आरोपी पिंटू उर्फ परमिंदर नशे में युवती के घर आया और उसके चेहरे, हाथ, पैर और सीने पर चाकू से वार किए। यह भी पढ़ें- युवती पर चाकू से हमला करने के आरोपी को भेजा जेल युवती के बहनोई ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके हाथ में भी चाकू मार...