युवती पर घर में घुसकर किया हमला, हुई घायल
हापुड़, अप्रैल 4 -- देहात थाना क्षेत्र की समर गार्डन कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने दो महिलाओं पर घर में घुसकर उसकी पुत्री पर हमला करने और और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज मुकदमे में समर गार्डन निवासी लियाकत ने बताया कि उनकी बेटी शाइबा 25 मार्च को बासी ईद के दिन घर पर मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला फूलगढ़ी की नूर निशा और फरहीन उसके घर में घुस आईं। घर में घुसते ही दोनों महिलाओं ने उसकी बेटी पर झूठे आरोप लगाते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। जब बेटी शाइबा ने विरोध किया तो दोनों महिलाओं ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट करते हुए उस पर हमला कर दिया।अचानक हुए हमले से बेटी घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.