युवती पर गंदा पानी फेंकने पर हुई मारपीट
इटावा औरैया, मार्च 7 -- ग्राम नागरी लोलपुर निवासी संतोष कुमार ने थाने मे प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि चार मार्च शाम 5 बजे उसकी पुत्री प्रिया घर के बाहर खड़ी थी। तभी संदेश पाल उसकी पुत्री के ऊपर गंदा पानी फेंक दिया। जिसपर उसकी पुत्री ने विरोध किया, नामजद आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर संतोष कुमार घर के बाहर आया तो उसने भी गंदा पानी डालने का विरोध किया। संदेश ने अपने भाई अंबरीश को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर संदेश कुमार व अंबरीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.