युवती पर खौलता पानी डालने के आरोपी में दो गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 21 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। गांव कुरेशीपुर में 23 वर्षीय युवती पर खौलता पानी डालकर उसे गंभीर रूप से झुलसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी ललिता और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार जारी है।
आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी आरोप है कि ललिता और धर्मेंद्र ने युवती को बेटी की तरह रखने और बाद में अपने घर से शादी कर विदा करने का भरोसा देकर करीब दो महीने पहले अपने साथ रखा था। बाद में युवती को पता चला कि उसकी शादी एक बुजुर्ग व्यक्ति से कराने के लिए तीन लाख रुपये में उसका सौदा किया गया है। युवती ने इसका विरोध किया तो दोनों से उसका विवाद होने लगा।
सोते समय डाल दिया खौलता पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.