युवती ने स्कूल बस रोककर कक्षा 9वीं के छात्र को पीटा
हमीरपुर, मार्च 20 -- मौदहा। एक प्रतिष्ठित स्कूल की बस रोककर युवती द्वारा 9वीं कक्षा के छात्र के साथ की गई मारपीट के मामले में स्कूल प्रशासन द्वारा अभी कोई कार्यवाही न किए जाने से अभिभावकों व बच्चों में भय के साथ आक्रोश व्याप्त है। घटना गुरुवार की है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल बस से मौदहा अपने घर जा रहे कक्षा नौ के छात्र को मकरांव के पास एनएच-34 में एक युवती ने बस रोककर उसमें सवार छात्र का गला दबाकर जमकर मारपीट कर गाली-गलौज की। जब इसका विरोध ड्राइवर और कंडेक्टर ने किया तो उनके साथ भी गालीगलौज की गई। इस घटना के बाद से 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी स्कूल प्रशासन द्वारा कोई कानूनी कार्यवाही न होने से अभिभावकों में डर व आक्रोश दिखाई दे रहा है। इस मामले में स्कूल की प्रधानाचार्या ने बताया की विद्यालय प्रशासन सभी पहलुओं पर जांच कर रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.