युवती ने स्कूटी से पीछाकर लुटेरे को पकड़ा
नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मौरिस नगर इलाके में शुक्रवार देर रात मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को युवती ने साहस दिखाते हुए पकड़ लिया। युवती ने पहले काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया फिर राहगीरों की मदद से एक बदमाश को मोबाइल समेत दबोच लिया। मौरिस नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पकड़े गए बदमाश के दूसरे साथी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय आराधना परिवार के साथ हौज खास इलाके में रहती हैं। वह शुक्रवार की रात रूप नगर से स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान युवती ने रास्ता देखने के लिए मोबाइल में गूगल मैप खोला। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दो झपटमार दबोचे वह अभी रास्ता देख ही रही थीं कि तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए मोबाइल लूट कर भागने लगे। युवती ने खुद को संभालते हुए स्कूटी से बदमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.