युवती ने सिधारी वन स्टॉप सेंटर के बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान
आजमगढ़, जुलाई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी स्थित वन स्टॉप सेंटर के बाथरूम में सोमवार की रात युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने कहा कि मानसिक तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। दीदारगंज थाना क्षेत्र की निवासिनी युवती कुछ दिन पूर्व अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। परिजन ने इस संबंध में संबंधित थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। परिवार के लोग युवती को पहले अपने साथ घर ले जाने के लिए तैयार थे। जब पुसि ने युवती की काउंसिलिंग कराई तो परिजन अपने साथ युवती को ले जाने से इंकार कर दिया। जिससे युवती काफी आहत थी। पुलिस ने युवती को पांच जुलाई को सिधारी स्थित वन स्टॉप सेंटर पर सभी औपचारिकता पूरी कर भेज दिया थ। युवती तभी से वन स्टॉप सेंटर पर रह रही थी। वन स्टॉप सेंटर के कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.