चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी गांव में अजय की 26 वर्षीया पत्नी सीमा देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को सुबह करीब 11 बजे फांसी लगा जान दे दी। परिजनों ने उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका पाया। सूचना पर मायका पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। मृतका के पिता चितरा गोकुलपुर निवासी राजबहादुर ने रैपुरा थाने में तहरीर देकर ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि बीते 14 जून 2023 को बेटी सीमा की शादी लौरी निवासी गोरेलाल के बेटे अजय के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन पति, सास, ससुर व ननद उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। आरोप लगाया कि सास ने पति अजय की सहमति पर बेटी को जान से मारने का प्रयास किया था। आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या कर शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.