जौनपुर, मई 10 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने युवक पर प्रेम संबंध के नाम पर धोखा देने, रुपये लेने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि क्षेत्र निवासी एक युवक ने प्रेम और शादी का भरोसा देकर उससे करीब 30 हजार रुपये ले लिए। कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही, लेकिन बाद में युवक का व्यवहार बदल गया। युवती का कहना है कि युवक अपमानजनक तरीके से बात करने लगा और उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा। आरोप है कि मानसिक दबाव इतना बढ़ गया कि उसने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास करते हुए अपने हाथ काट लिए। पीड़िता ने पुलिस को मोबाइल चैट, रुपये भेजने से जुड़े स्क्रीनशॉट तथा अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार पाण...