बिजनौर, फरवरी 27 -- कुछ लोगों ने एक युवती को उसके पति की जमानत कराने का झांसा देकर पूंडरी कला ग्राम प्रधानपति पर दुष्कर्म का आरोप लगवाया था। मामले में अब युवती वीडियो जारी कर प्रधानपति से माफी मांग रही है। कश्मीर की एक युवती का निकाह गांव पूंडरी कला में हुआ था, युवती का पति जेल में बंद है। पति को छुड़ाने के लिए यह युवती काफी भाग दौड़ करने में लगी थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने इस युवती के पति की जमानत कराने का झांसा देकर गांव के ग्राम प्रधान पति पर दुष्कर्म का आरोप लगवाया था। मामले में ग्राम प्रधान पति की ओर से कई लोगों के खिलाफ पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मामले में अब युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की है। जिसमें वह कह रही है कि उसे कुछ लोगों ने उ...