पिथौरागढ़, जून 29 -- पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को युवती ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. आशु अवस्थी की टीम ने युवती को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। युवती की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से पिया विषैला पदार्थ यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से पिया विषैला पदार्थ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...