महोबा, अगस्त 9 -- महोबा, संवाददाता। रिवार्ड प्लांट का लालच देकर युवती ने बैंक खाता से 1 लाख 43 हजार 849 रुपये पार कर दिए है। साइबर ठगी के शिकार पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। खन्ना पुलिस को दी तहरीर में ग्योड़ी गांव निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि उसने नया क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 11 जुलाई को एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया फोन करने वाली युवती ने खुद का नाम अंजली शर्मा बताया और रिवार्ड प्लांट का लालच देकर 5137 रुपये के रिवार्ड मिलने का लालच दिया और एक लिंक भेजी युवती के कहने के अनुसार वह लिंक खोलकर प्रोसेस करता गया बाद में युवती ने फोन हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 43 हजार 849 रुपये की रकम पार कर दी। संदेह होने पर उसने बैंक अधिकारियों को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई।...