गोरखपुर, मई 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र भरतद्वाजपुरम न्यू कॉलोनी फलमंडी निवासी युवती का आरोप है कि उसका क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। 18 मार्च को दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता कराया गया था। इसके बाद युवक उसे अपने घर पत्नी की तरह साथ रखने लगा। इस दौरान वह करीब दो माह की गर्भवती थी। युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद युवक और उसके परिजन उसे इलाज कराने के बहाने अस्पताल ले गए, जहां उसकी सहमति के बिना गर्भपात करा दिया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि दो मई को युवक की मां और उसके दोनों भाई उसके कमरे में पहुंचे। यह भी पढ़ें- पत्नी को बंधक बनाकर जबरन गर्भपात कराने का आरोप, तहरीर दी वहां गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने ...