लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- मितौली, संवाददाता। क्षेत्र के रतहरा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवती का शव उसके कमरे में छत के कुंडे से लटकता पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रतहरा गांव निवासी रामसागर की 18 वर्षीय बेटी शिवानी की सगाई मितौली क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी युवक से तय थी। आगामी 27 अप्रैल को दोनों की शादी होनी थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को शिवानी अपने कमरे में सोने चली गई। परिजनों के अनुसार रात करीब चार बजे शिवानी का भाई सौरभ उठा और उसने बहन को आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर अन्य परिजनों को जगाया गया। दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो शिवानी का शव दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल...