कानपुर, मार्च 8 -- चकेरी, संवाददाता। अहिरवां में एक युवती ने फांसी लगा ली। परिजनों ने युवती को फंदे पर लटका देखा तो तत्काल उतारकर लोडर से पास के निजी अस्पताल ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में लोडर का टायर पंचर हो गया। जिससे युवती की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अहिरवां के संजीव नगर निवासी रूप देवी सब्जी विक्रेता हैं। उनके अनुसार पति मुन्ना हादसे का शिकार होने के बाद दिव्यांग हो गए हैं। इससे वह सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। उनकी 19 साल की बेटी आकांक्षा गौतम ने पिछले साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उसका इलाज कराया जा रहा था। शनिवार को उसने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद रूप देवी सब्जी बेचकर घर पहुंचीं तो उन्होंने खिड़की से बेटी को फंदे पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.