काशीपुर, मई 8 -- काशीपुर संवाददाता। युवती ने एक युवक पर बिना बात के मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही जाते-जाते जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। ईदगाह कॉलोनी निवासी शबाना पुत्री मोहम्मद हनीफ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीते 5 मई की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने घर के बाहर बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान बरखेड़ा पांडेय निवासी अरुण कुमार उसके पास आया और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। परिजनों ने उसका सरकारी अस्पताल में इलाज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.