हापुड़, मई 1 -- नगर के मोहल्ला निवासी एक युवती ने पड़ोसी गांव निवासी युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोपी ने उसको धमकी दी है कि यदि वह पुलिस में शिकायत करती है तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी युवती का कहना है कि उसको पिछले कई दिनों से पड़ोसी गांव निवासी रास्ते में आने जाने के दौरान रोक कर छेड़छाड़ करता है। इसको लेकर युवक को कई बार मना किया गया है, लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- साहब! वीडियो वायरल करने की धमकी दे नहीं होने दे रहा बहन की शादी पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी को पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। कोतवाली प...