महाराजगंज, अप्रैल 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती गैर बिरादरी के युवक के घर पहुंचकर शादी का दबाव बनाने लगी। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया।बताया जा रहा है कि युवती किसी रिश्तेदारी में गांव आई थी। इसी दौरान वह युवक के घर पहुंच गई और वहीं बैठकर शादी करने की जिद करने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन आक्रोशित होकर मौके पर पहुंचे और युवक पक्ष से कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान युवक और युवती दोनों के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए युवक का चालान कर दिया, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.