युवती ने युवक पर छेड़छाड़ और परेशान करने का लगाया आरोप
रुडकी, मई 23 -- झबरेड़ा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर लंबे समय से परेशान करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। युवती ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव का एक युवक काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है और उसे परेशान कर रहा है। कई बार मना करने के बावजूद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- युवती ने युवक पर छेड़छाड़ और परेशान करने का लगाया आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.