मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक चौराहे पर शनिवार शाम एक युवती ने युवक की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक के कपड़े भी फाड़ दिए। युवक पर युवती को कई दिनों से परेशान करने का आरोप है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती अपने परिजनों के साथ शाम तुलसी चौक चौराहे पर किसी काम से आई थी। तभी एक युवक उसे परेशान करना लगा। युवती ने मना किया, बावजूद युवक नहीं माना। इतने में युवती ने चप्पल निकाली और युवक की चौराहे पर पिटाई करने लगी। युवती ने युवक के गाल पर चप्पल की बौछार कर दी। पिटाई के दौरान युवक के कपड़े भी फाड़ दिए गए। मामला देख आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.