युवती ने मोबाइल टावर पर चढ़ किया हाईवोल्टेज ड्रामा
मोतिहारी, अप्रैल 13 -- केसरिया,शशिकांत। केसरिया के गोपी छपरा गांव में सोमवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा नजर आया जब एक युवती आत्महत्या करने की नीयत से मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों द्वारा समझाने के बाद भी युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। थक हार कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची डायल-112 की टीम ने काफी देर तक समझाया बुझाया। समझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद युवती को डायल 112 की टीम ने थाने लाया। वहीं परिजनों को भी बुलाया गया। जानकारी के अनुसार युवती का थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। यह भी पढ़ें- शादी कराओ, तभी उतरूंगा. प्रेमिका के लिए 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा आशिक, 2 घंटे तक चला ड्रामा युवती ने बताया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.