युवती ने मोबाइल टावर पर चढ़ी, मशक्कत के बाद उतारा
सीवान, मई 30 -- महाराजगंज, एप्र। गोरेयाकोठी प्रखंड के बरहोगाकोठी गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी और उससे विवाह करना चाहती थी। बताया जा रहा है कि शादी को लेकर दोनों परिवारों के बीच सहमति नहीं बनने से नाराज होकर युवती ने यह कदम उठाया। यह भी पढ़ें- देवरिया में प्रेमी से शादी की जिद पर विद्युत टावर पर चढ़ी युवती घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवती को समझाने का प्रयास करने लगे।जामो थाना पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.