पीलीभीत, मार्च 28 -- एक युवती ने अपने दो मामा पर दुष्कर्म करने, उसकी छोटी बहन को गायब कर बेंचने, दबाव बनाकर फर्जी बयान की वीडियो बनवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि स्कूलों का अवकाश शुरू होने के कारण उसकी मां ने 11 जून 2025 को उसे और उसकी 16 वर्षीय बहन को अपने मायके बरखेडा थाना क्षेत्र के गांव भेज दिया। ननिहाल में रहने के दौरान एक माह बाद तीन जुलाई को जानकारी मिली, कि उसकी मां की हत्या हो गई है। मां की हत्या के मामले में पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया। मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद मामा मारपीट करने लगे। सितंबर में उसकी छोटी बहन को दोनों मामा अपने साथ कहीं लेकर चले गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.