गाज़ियाबाद, मई 10 -- -विजयनगर थानाक्षेत्र में हनीट्रैप जैसी वारदात, मारपीट कर चार लाख की रंगदारी मांगी -पीड़ित की शिकायत पर जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना का विवरण गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में हनीट्रैप जैसी वारदात सामने आई है। एक युवती के बुलाने पर मिलने पहुंचे युवक को वहां मौजूद तीन लोगों ने घेर लिया। आरोपियों ने खुद को युवती का भाई और चाचा बताते हुए युवक के साथ मारपीट की और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 79 हजार रुपये वसूल लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक से चार लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की शिकायत प्रताप विहार सेक्टर-11 निवासी राकेश रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मई की रात उसके मोबाइल...