चित्रकूट, अप्रैल 29 -- बरगढ़। थाना क्षेत्र के कोटवा माफी गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। बताते हैं कि राजेश सिंह की 18 वर्षीया बेटी प्रीति सिंह बुधवार को अपरान्ह घर में अकेली थी। उस समय उसके माता-पिता बाजार से कुछ खरीदारी करने बरगढ़ चले गए थे। जबकि दादा-दादी किसी काम से बांदा गए हुए थे। सूने घर में वह रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के चुल्ले में लटक गई। शाम को बाजार से वापस लौटे माता-पिता ने देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। प्रीति को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रीति कक्षा 12 की छात्रा थी। उसके दो बहनें हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवआसरे का कहना है कि खुदकुशी की वजह अभी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.