उरई, जुलाई 6 -- जालौन। ग्राम वीरपुरा निवासी सोनू कुमार की 26 वर्षीय पत्नी कोमल देवी ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार की शाम को घर के कमरे में फंदा लगा लिया। जब उसका पति कमरे में पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख उसे तुरंत नीचे उतारा और इलाज के लिए मेडिकल कालेज लेकर पहुंचा। जहां भर्ती कराने के बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर सोनू कुमार ने अपने ससुर ग्राम मंगरौल निवासी जगपाल को सूचना दी। जब जगपाल मेडिकल कालेज पहुंचे तो सोनू कुमार व उसके परिजन वहां नहीं थे। मृतका के पिता जगपाल ने बताया कि उसने पुत्री की शादी मई 2022 को की थी। उसको ससुराल वाले उसको दहेज के लिए परेशान करते थे। इसी कारण उसकी हत्या कर दी और शव छोड़कर भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत कारण स्पष...