लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहां के शेरपुर लवल गांव में गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के अनुसार शालू रावत पुत्री फूलचंद्र निवासी शेरपुर लवल ने गुरुवार दोपहर करीब सवा एक बजे दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना निगोहा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.