रामगढ़, दिसम्बर 2 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। भुरकुंडा थाना क्षेत्र निवासी सोनी कुमारी उम्र लगभग 19 वर्ष पति कमोद नायक ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत उसे भुरकुंडा स्थित सीसीएल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सीसीएल एंबुलेंस से सदर अस्पताल रेफर कर दिया। शाम लगभग 4:00 बजे सोनी कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.