युवती ने फंदे से लटककर खुदकुशी की
रायबरेली, जून 14 -- गेंगासो संवाददाता। सरेनी थाना क्षेत्र के छोटा गेंगासो गांव में की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरेनी थाने के छोटा गेंगासो मजरे गेंगासो निवासी हीरालाल की 25 वर्षीय पुत्री रचना ने घर के अंदर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल युवती को फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी लालगंज लेकर पहुंचे। डॉ. गौरव पांडेय ने जांच के बाद उसे मृत मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन घटना को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.