महोबा, मार्च 15 -- महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरातपहाड़ी निवासी 24 वर्षीय अमिता पुत्री बबलू विश्वकर्मा ने फंदे पर झूल कर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम को भेज दिया है। कोतवाल मनीष पांडेय ने बताया कि युवती ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। कारणों का पता लागने के लिए जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...