बांदा, मई 31 -- बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव निवासी 30 वर्षीय पूनम पत्नी परमजीत ने शनिवार की रात घरेलू किसी बात से नाराज होकर कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। आनन फांनन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...