फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायती पत्र देकर मामले में दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। एक युवती निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य करती है। पीड़िता का आरोप है कि उसके दूर के रिश्तेदार से हाथरस में मुलाकात हुई थी। इस दौरान युवती की युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती के दौरान युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर जबरन अवैध सम्बंध बनाने शुरू कर दिए। पीड़िता ने कई बार युवक से शादी के लिए कहा लेकिन हर बार वह विभिन्न बहाना बनाकर टाल देता। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने संबध बनाने के दौरान फोटो, वीडियो बना लिए। क्योंकि उसे शादी की उम्मीद थी। उसके बाद कई बार वह होटल भी ले जाकर अवैध सम्बंध बनाता रहा।आरोपी ने पीड़िता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.