युवती ने पूर्व कॉलेज मित्र पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप
शाहजहांपुर, मई 4 -- तिलहर। युवती ने अपने पूर्व कॉलेज मित्र पर प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा अब उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। युवती ने पुलिस को तहरीर दी।क्षेत्र के गांव की युवती ने बताया कि एक वर्ष पहले वह एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती एक युवक से हुई, जिसने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोप है कि युवक ने भरोसे का फायदा उठाकर उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है कि अब युवक उन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी भी तय कर दी है, जिससे वह काफी परेशान और भयभीत है। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.